मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

उधमपुर में दौड़े 1,000 धावक, देविका हाफ मैराथन में दिखा जबरदस्त उत्साह

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार को पहली बार बड़े स्तर पर ‘देविका हाफ मैराथन’ का आयोजन किया गया। देविका स्पोर्ट्स इंडिया के बैनर तले हुए इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विभिन्न आयु वर्ग के करीब 1,000 धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई। आयोजन में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया।आयोजकों ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश भी दिया गया।विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं, देविका स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े सदस्यों ने कहा कि मैराथन के माध्यम से आम नागरिकों और भारतीय सेना के बीच संवाद एवं जुड़ाव को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने मैराथन को स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहल बताया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x