मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने किया संवाद

रायपुर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषददृराष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पेंड्रीतराई, विकासखंड एवं जिला बेमेतरा में किसान-वैज्ञानिक संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 37 किसानों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आशीष मराठे एवं डॉ. निरंजन प्रसाद, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. लव कुमार तथा कृषि विभाग से डॉ. दर्शमेश कुमार ने किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री जमाधर साहू एवं श्री शुभम गंधर्व भी उपस्थित रहे।

वैज्ञानिकों ने रबी मौसम में दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर उत्पादकता एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। हाल ही में चक्रवाती मौसम की परिस्थितियों से उत्पन्न तेज हवाओं एवं वर्षा के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए खड़ी फसलों की सुरक्षा, समय पर कटाई तथा कटाई के बाद उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए रबी फसलों के बेहतर उत्पादन, फसल विविधीकरण एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया।

वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व तथा मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग की आवश्यकता पर चर्चा की। प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति की स्थिति में शासन द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी किसानों ने जानकारी मांगी।

खेत बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से रबी फसलों की उत्पादकता एवं लाभप्रदता बढ़ाने, कृषि लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन करने तथा फसल एवं मृदा को विभिन्न जैविक एवं अजैविक तनावों से सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x