मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; अब 28 नवंबर तक करें अप्लाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद आयोग ने नई समय-सीमा जारी की है।

आयोग ने इस संबंध में नया नोटिस जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) में 20 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

TGT भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 23 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) और आवेदन प्रारंभ: 24 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 28 नवंबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026
  • परीक्षा की संभावित तारीख: 23 और 24 दिसंबर 2026

17,735 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT के कुल 17,735 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारणवश अब तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की समय-सीमा में बदलाव किया गया है। भर्ती से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। 28 नवंबर के बाद आवेदन का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x