मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

E20 Petrol Controversy: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘E20 बना 420’, पेट्रोल में 31% तक इथेनॉल मिलने का दावा

देश में E20 पेट्रोल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कर्नाटक सरकार की ओर से पेट्रोल के नमूनों की जांच के बाद सामने आए नतीजों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल की निर्धारित मात्रा से अधिक मिलावट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘E20, 420 में बदल गया है।’

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि देशभर में पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले ईंधन में वास्तव में कितनी मात्रा में इथेनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलने पर संबंधित तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की जनता को पेट्रोल में इथेनॉल की वास्तविक मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।

राहुल गांधी के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने राज्य के सात जिलों से पेट्रोल के 14 नमूने एकत्र किए और मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में उनकी जांच कराई। इस जांच में 14 में से 11 नमूनों में इथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से अधिक पाए जाने का दावा किया गया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के एक नमूने में 31.2 फीसदी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के नमूने में 30.5 फीसदी इथेनॉल मिलने का भी उल्लेख किया।

‘घटता माइलेज और बढ़ता गाड़ी का खर्च, नुकसान जनता का’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से अधिक इथेनॉल मिलाए जाने का सीधा असर आम वाहन चालकों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोग पेट्रोल की कीमत चुकाते हैं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती कि उनकी गाड़ी में किस अनुपात में इथेनॉल मिला ईंधन डाला जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अधिक इथेनॉल की वजह से वाहनों का माइलेज प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा वाहन के रखरखाव का खर्च बढ़ने और इंजन से जुड़ी परेशानियां आने की आशंका भी जताई।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से तीन अहम सवाल पूछे। पहला, देश में बेचे जा रहे पेट्रोल में वास्तव में कितनी मात्रा में इथेनॉल मिलाया जा रहा है? दूसरा, निर्धारित सीमा से अधिक इथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? तीसरा, पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को ईंधन में मौजूद इथेनॉल की सही जानकारी और विकल्प क्यों नहीं दिया जा रहा है?

कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से जुटाए थे पेट्रोल के नमूने

इस पूरे विवाद की शुरुआत कर्नाटक सरकार की ओर से पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों से हुई। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कानूनी माप विज्ञान मंत्री रिजवान अरशद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच के नतीजे सामने रखे।

मंत्री के अनुसार, बेंगलुरु, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु से पेट्रोल के नमूने एकत्र किए गए थे। इन नमूनों की जांच बेंगलुरु स्थित श्रीराम रिसर्च इंस्टीट्यूट में कराई गई, जिसे नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) से मान्यता प्राप्त और ISO प्रमाणित बताया गया है।

जांच रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया कि IOCL के नमूने में इथेनॉल की मात्रा 31.2 फीसदी और HPCL के नमूने में 30.5 फीसदी दर्ज की गई। कर्नाटक सरकार ने इन नतीजों के आधार पर तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, सरकारी तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने संयुक्त बयान जारी कर इन आरोपों को खारिज किया है।

कंपनियों का कहना है कि उनके रिटेल नेटवर्क के माध्यम से बेचा जा रहा E20 पेट्रोल निर्धारित भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के IS 17021 मानकों के अनुरूप है। इस मानक के तहत E20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 19 से 21 फीसदी के बीच होनी चाहिए।

तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार की ओर से अपनाई गई सैंपलिंग और टेस्टिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जांच के लिए इस्तेमाल किए गए थर्ड पार्टी लैब के प्रमाणपत्रों में परीक्षण की तकनीकी प्रक्रिया और तरीकों की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई है।

कंपनियों के मुताबिक, इन नतीजों से इथेनॉल की वास्तविक मात्रा की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने कर्नाटक सरकार के दावों को स्वीकार करने से इनकार किया है।

क्या है E20 पेट्रोल और क्यों हो रहा है विवाद?

E20 पेट्रोल ऐसा ईंधन है जिसमें 20 फ

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x