
रायपुर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित दशहरा मैदान के पास घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।