मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

देवदत्त पडिक्कल 20 रन से चूके, SENA देशों में 7 साल का शतकों का सूखा नहीं टूटा

वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से महज 20 रन दूर रह गए। उनके आउट होने के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड बनने से रह गया। अगर पडिक्कल शतक पूरा कर लेते, तो SENA देशों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय खिलाड़ी के शतक का सात साल पुराना इंतजार खत्म हो जाता।

काइल जैमिसन ने तोड़ी पडिक्कल की उम्मीद

तीसरे दिन पडिक्कल ने बेहद संयम और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 175 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह आसानी से शतक तक पहुंच सकते हैं।

लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने उन्हें आउट कर भारतीय खेमे की उम्मीदों को झटका दिया। पडिक्कल अपने शतक से 20 रन दूर रह गए। हालांकि, उनकी पारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2019 में चेतेश्वर पुजारा ने लगाया था आखिरी शतक

SENA देशों का मतलब दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से है। इन देशों की परिस्थितियों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना भारतीय खिलाड़ियों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।

इन चारों देशों में भारत की ओर से नंबर-3 पर आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2019 में आया था। उस समय चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 373 गेंदों पर 193 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद से कोई भी भारतीय बल्लेबाज SENA देशों में इस क्रम पर शतक नहीं लगा सका है। वेलिंगटन में पडिक्कल इस लंबे इंतजार को खत्म करने के बेहद करीब पहुंच गए थे।

श्रीलंका सीरीज में शानदार प्रदर्शन से मिली जगह

पडिक्कल को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर मिली। अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान साई सुदर्शन के चोटिल होने पर उन्हें टीम में शामिल किया गया था।

इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में पडिक्कल ने कुल 328 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए, जबकि दूसरे टेस्ट में 117 रन की शतकीय पारी खेली।

पांच टेस्ट में 498 रन बना चुके हैं पडिक्कल

श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद पडिक्कल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी उपयोगिता साबित की। साल 2024 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने अब तक पांच टेस्ट मैचों की सात पारियों में 69.67 की औसत से 498 रन बनाए हैं।

उनके खाते में दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की पारी भले ही शतक में तब्दील नहीं हो सकी, लेकिन इससे टेस्ट क्रिकेट में उनकी मजबूत दावेदारी एक बार फिर सामने आई है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x