मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

पत्नी पर शक को लेकर विवाद, किराएदार ने मकान मालिक की जान ली

आरंग। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में मकान मालिक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध के शक को लेकर चल रहे विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25) को हिरासत में लिया है। आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से मृतक के मकान में किराए से रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था।

पुलिस जांच के मुताबिक, मृतक को अपनी पत्नी और किराएदार के बीच संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने गला दबा दिया।

सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x