मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

पिपरदा, पीथमपुर और चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र में कार्रवाई, एक हाईवा और 6 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा और चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए एक हाईवा और 6 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पिपरदा से एक हाईवा, पीथमपुर से 3 ट्रैक्टर तथा चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना चांपा एवं कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x