मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

एशियन गेम्स में भारत का एक और गौरवशाली क्षण, सतनाम और सलमान ने जीता कांस्य पदक

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा-नए भारत की खेल यात्रा में जुड़ा गौरव का एक और अध्याय

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी सतनाम और सलमान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि एशियन गेम्स के पोडियम पर भारतीय खिलाडि़यों की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

सतनाम और सलमान ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर कांस्य पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारतीय खिलाडि़यों की उपलब्धियां देश की खेल प्रतिभाओं के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती हैं। यह पदक भारत की खेल यात्रा में गौरव का एक और अध्याय है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दोनों खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x