मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की तीनों खिलाड़ियों ने सीधे गेमों में जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने 11-3, 11-3 और 11-4 से जीत हासिल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सिंड्रेला दास ने कुलसुम खान को 11-6, 11-7 और 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया।

तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4 और 11-5 से मात दी। उनकी जीत के साथ भारत ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत को शूटिंग में भी सफलता मिली। भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x