
नई दिल्ली। दूध और दूध से बने उत्पादों की पहचान अब ग्राहकों के लिए और आसान होने वाली है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दूध और डेयरी उत्पादों के लिए एक समान लोगो निर्धारित किया है।
FSSAI के नए नियमों के अनुसार, दूध और दूध से बने उत्पादों के पैकेट पर नीले रंग का चौकोर निशान लगाया जाएगा, जिसके अंदर सफेद रंग की बूंद बनी होगी।
क्या होगा नए नियम में खास?
दूध, दही, पनीर सहित डेयरी उत्पादों पर एक समान लोगो होगा।लोगो में नीले रंग का चौकोर निशान और सफेद बूंद होगी।सभी संबंधित कंपनियों को अपने उत्पादों की पैकेजिंग पर निर्धारित लोगो लगाना होगा।ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन-सा उत्पाद दूध या दूध से बना है।कब से लागू होंगे नियम?FSSAI के अनुसार, नए नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होंगे। इससे बाजार में डेयरी उत्पादों की पहचान को लेकर एकरूपता आने की उम्मीद है।
हमर चिन्हारी | खबर वही, जो आपके काम आए।