
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है।
अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें मुद्दों पर चर्चा करनी है तो संसद में आएं।अमित शाह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है। वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को किसी भी मंच पर, कभी भी खुली बहस करने की चुनौती दी है।इस बयानबाजी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है। अब देखना होगा कि दोनों पक्षों के बीच बहस को लेकर आगे क्या रुख सामने आता है।
