मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2026 की सूची जारी, 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे विभूतियों का सम्मान।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्य शासन के संस्कृति विभाग सहित विभिन्न विभागों ने वर्ष 2026 के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है।

राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का समापन 3 नवंबर को होगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की चयनित प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष साहित्य, कला, संस्कृति, लोककला, पत्रकारिता, खेल, कृषि, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, आदिवासी उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाली विभूतियों की पूरी सूचीजारी सूची के अनुसार सम्मानित होने वाले नाम इस प्रकार हैं :

1. शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान – श्री डुमन लाल ध्रुव (धमतरी)।

2. यति यतनलाल सम्मान – विश्व गीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम, कुहारी (दुर्ग)।

3. गुण्डाधुर सम्मान – सुश्री संजू देवी (कोरबा)।

4. मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) – लोक आस्था सेवा संस्थान, सचिव सुश्री लता नेताम (गरियाबंद)।

5. गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान – श्री सुखचंद भारस्कर (कबीरधाम)।

6. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्राथमिक कुड़ुख मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट, लोहण्डीगुड़ा (बस्तर), पुरस्कार ग्रहीता श्री धनसिंह बघेल।

7. हबीब तनवीर सम्मान – डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर (रायपुर)।

8. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान – श्री टोमन कुमार (बालोद)।

9. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान – तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान (बिलासपुर)।

10. पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान – डॉ. बिहारीलाल साहू (रायगढ़)।

11. चक्रधर सम्मान – डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति (रायपुर)।

12. दाऊ मंदराजी सम्मान – श्रीमती रेखा जलक्षत्री (रायपुर)।

13. डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार – श्री पुन्नीदास भट्ट (कबीरधाम)।

14. महाराजा अग्रसेन सम्मान – श्री बाबूलाल अग्रवाल (रायगढ़)।

15. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया, हिंदी) – श्री प्रमोद कुमार साहू (रायपुर)।

16. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, हिंदी) – श्री वरुण सखाजी (रायपुर) एवं सुश्री रसिका पांडेय (रायपुर)।

17. मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया, अंग्रेजी) – श्री शिशिर रॉय चौधरी (रायपुर)।

18. धन्वंतरी सम्मान – डॉ. दिनेश कुमार नाग (धमतरी)।

19. श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार – श्री प्रदीप कुमार सोनी (बालोद)।

20. राजर्षि महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान/पुरस्कार – डॉ. बहुरन सिंह पटेल (रायपुर)।

21. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान/पुरस्कार – श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर, अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास चौडगम।

22. स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार – अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरदीह सीमेंट वर्क्स, श्री अंतर्यामी सामल।

23. पंडित लखनलाल मिश्रा सम्मान – श्री सुरेश कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (रायपुर)।

24. छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – श्रीमती दीपाली सरावगी (देवदहदा)।26.

25. किशोर साहू सम्मान – श्री सैयद ताहिर अली (करण खान), रायपुर।

26. देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – सी.एल. राव (आरंग, रायपुर)।

27. लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान – श्रीमती साधना यादव (दुर्ग)।

28. खुमान साव सम्मान – श्री चंद्रभूषण वर्मा (रायपुर)।

29. लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – श्री दुर्गा प्रसाद पारकर (दुर्ग)।

30. किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – श्री मोहन सुंदरानी (रायपुर)।

31. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – श्री कौस्तुभ शुक्ला (दिल्ली) एवं श्री हेमंत कुमार मिश्रा (रायपुर)।

32. माता बहादुर कलारिन सम्मान – श्रीमती बुलबुल बैदया (कांकेर)।

33. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान – श्री अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक (उ.प्र.)। सूची में वर्ष 2025 का सम्मान अंकित है।

34. डॉ. तीजन बाई सम्मान – श्री चेतन लाल देवांगन (दुर्ग)।

35. चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार 2026 – श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’ (कबीरधाम)।

36. संत रविदास सम्मान – श्री जगदीश प्रसाद देशमुख (बालोद)।

नए अलंकरणों से बढ़ा सम्मान का दायराइस वर्ष राज्य अलंकरणों में डॉ. तीजन बाई सम्मान और संत रविदास सम्मान जैसे नए नाम भी शामिल किए गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ की कला, लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और साहित्यिक विरासत को सम्मानित करने की परंपरा को नया विस्तार मिला है।

राज्य अलंकरण समारोह के माध्यम से उन लोगों के योगदान को सम्मान मिलेगा, जिन्होंने अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ की पहचान को प्रदेश और देश में नई ऊंचाइयां दी हैं।

हमर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी पोर्टल की ओर से सभी सम्मानित होने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

हमर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी पोर्टल | रायपुर, छत्तीसगढ़

Read Also:
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x