मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

Europe Bomb Threat: यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप; फाइटर जेट की निगरानी में उतरे विमान

Europe Flight Bomb Threat: यूरोप में एक बार फिर कई यात्री विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया और चेक गणराज्य से जुड़ी उड़ानों को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कई विमानों का रास्ता बदला गया, जबकि कुछ को दूसरे एयरपोर्ट पर उतारा गया। राहत की बात यह रही कि सभी विमानों में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

फ्रांस और इटली जाने वाली उड़ानों को मिली धमकी

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू के कार्यालय के मुताबिक, एक विमान में 151 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। बम की धमकी मिलने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बम निरोधक टीम ने विमान की जांच शुरू की।

वहीं, हेलसिंकी से रोम जा रही फिनएयर की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली। इसके बाद विमान को इतालवी फाइटर जेट की निगरानी में रोम पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर बम निरोधक विशेषज्ञों ने विमान की तलाशी ली।

फिनलैंड की एयरलाइन फिनएयर के मुताबिक, हेलसिंकी से वियना जा रही जेटटाइम की एक फ्लाइट को भी धमकी मिली थी। सुरक्षा के मद्देनजर विमान का रास्ता बदलकर उसे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सुरक्षित उतारा गया।

बुल्गारिया और चेक गणराज्य में भी सुरक्षा अलर्ट

मिलान से वॉरसॉ जा रही विज एयर की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे वियना में उतारा गया।

बुल्गारिया की राजधानी सोफिया जाने वाली रयानएयर की तीन फ्लाइट्स को भी धमकी मिली। इनमें से दो विमान डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और स्पेन की राजधानी मैड्रिड से आ रहे थे। दोनों को सोफिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

वहीं, लंदन से आ रहे तीसरे विमान को रास्ता बदलकर बुल्गारिया के दूसरे सबसे बड़े शहर प्लोवदिव में उतारा गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमानों की जांच की।

दो दिन पहले भी मिली थीं 10 विमानों को धमकियां

यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का यह पहला मामला नहीं है। इससे दो दिन पहले भी करीब 10 विमानों को ऐसी धमकियां मिली थीं। बाद में जांच में वे सभी धमकियां फर्जी निकली थीं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद यूरोपीय देशों के एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x