चक्रवात ‘अकवान’ का अलर्ट। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
• IAS-IPS का महंगाई भत्ता बढ़ा। राज्य में अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS) के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। अधिकारियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर नकद दिया जाएगा।
• पुलिस निरीक्षक निलंबित। रायपुर और बस्तर संभाग में फरार आरोपी शोएब ढेबर से साठगांठ और गिरफ्तारी की योजना लीक करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है।
सर्व आदिवासी समाज का आंदोलन। आरक्षण कटौती और समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग ने तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 1 दिसंबर को विधायकों के आवास के बाहर नगाड़ा बजाकर विरोध होगा और 15 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा