नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया और आज देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह यात्रा स्पष्ट विजन, मजबूत संकल्प और निरंतर जनसेवा का परिणाम है।नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ और महाकाल कॉरिडोर जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश के युवाओं में निराशा की जगह उम्मीद और सकारात्मकता का माहौल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियानबीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में होगी। इसके तहत करीब दो सप्ताह तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।रक्तदान से लेकर स्वच्छता अभियान तक होंगे कार्यक्रमअभियान के दौरान 17 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित होगा। वहीं, 2 अक्टूबर को देशभर में वार्षिक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूलों में पेंटिंग, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के स्तर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान दो बड़ी यात्राएं भी निकाली जाएंगी। पहली यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाएगी, जबकि दूसरी यात्रा वाराणसी से वडनगर तक निकाली जाएगी।इन दोनों यात्राओं का नेतृत्व युवा प्रतिनिधि करेंगे। इसके लिए 10 अलग-अलग दल बनाए जाएंगे और प्रत्येक दल में 50 युवा सदस्य शामिल होंगे। यात्रा के दौरान ये दल रास्ते में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
PM मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रक्तदान से स्वच्छता तक होंगे आयोजन
Show Comments (0)
Hide Comments (0)
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted