मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

एकता जन विकास समिति ने 15 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर। एकता जन विकास समिति के तत्वावधान में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हैदरी इमामबाड़ा, तात्यापारा-मोमिनपारा, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं के 15 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी हुज्जतुल इस्लाम अल्हाज मौलाना असगर मेहदी साहब किबला, इमाम-ए-जुमा वल जमात, हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा, रायपुर एवं मौलाना हसन अब्बास कुम्मी साहब किबला मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मिर्जा एजाज बेग शामिल हुए।

विशेष अतिथि के रूप में दलजीत सिंह चावला, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिख संगठन, तथा अनिल दुबे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ समाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोटिवेशन स्पीकर के रूप में मो. हसनैन रजा, सब इंस्पेक्टर छत्तीसगढ़ पुलिस यूनिट-दुर्ग, देवलाल साहू, कैरियर काउंसलर एवं मोटिवेटर और हीना फिरोज, पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर ने विद्यार्थियों को शिक्षा, कैरियर चयन और भविष्य की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और सही कैरियर विकल्प चुनने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने किया। समिति के संरक्षक हैदर अली ने उपस्थित अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक गौहर अली, अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी, सचिव आदिल असगर हैदरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जहीर, उपाध्यक्ष शारिक हैदरी, सह सचिव मोहम्मद शरोज, हैदर अली, मोहम्मद मुकर्रम, मोहम्मद नवाजीश, शहनवाज हुसैनी, इम्तियाज हुसैन, अफजल अली एवं एजाज हुसैन सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x