मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हुसैनी सेना ने खोला मोर्चा, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड में शिकायत

रायपुर। गुजराती स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला हुसैनी सेना ने स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देवेंद्र नगर थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

हुसैनी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। संगठन का आरोप है कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से कथित रूप से सांप्रदायिक नारे लगवाए गए तथा मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक एवं नफरत फैलाने वाली बातें कही गईं। संगठन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसी क्रम में हुसैनी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज से भी मुलाकात कर शिकायत सौंपी। संगठन ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सद्भाव और कौमी एकता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी कार्यक्रम के माध्यम से किसी समुदाय के प्रति घृणा या वैमनस्य फैलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कय्यूम अली ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से कहा गया कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने स्कूल की मान्यता की भी जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित मंत्री के समक्ष शिकायत रखने की बात कही है।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान और प्रदेश सचिव हाफिजुद्दीन हफीज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद आमिर, हाफिजुद्दीन हफीज, मोहम्मद नौशाद, फैय्याज अहमद, अशफाक खान, मोहम्मद इसरार, अफजल कुरैशी, कय्यूम अली, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद मोहसिन खान और मुजफ्फर ‘मुज्जु’ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x