मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

आंगन मिलन सेवा से पोषण के लिए बढ़ रही जनभागीदारी, जशपुर के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आयोजन

दो दिनों में 171 क्लस्टर के केंद्रों पर मातृ एवं बाल पोषण को लेकर संवाद

रायपुर, 

आंगन मिलन सेवा से पोषण के लिए बढ़ रही जनभागीदारी, जशपुर के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आयोजन
आंगन मिलन सेवा से पोषण के लिए बढ़ रही जनभागीदारी, जशपुर के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आयोजन
आंगन मिलन सेवा से पोषण के लिए बढ़ रही जनभागीदारी, जशपुर के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जोड़ा जा रहा है। केंद्रों में माताओं और अभिभावकों के साथ बच्चों के पोषण, संतुलित आहार तथा परिवार की भूमिका पर संवाद हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले में 25 और 26 सितंबर को 171 क्लस्टर के कुल 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जशपुर में पहले दिन 118 क्लस्टर के 488 और दूसरे दिन 53 क्लस्टर के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजन हुए। ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा के साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। पोस्टर और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संतुलित आहार तथा बच्चों के बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं और समुदाय के सदस्यों ने पोषण प्रतिज्ञा भी ली।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ देकर प्रोत्साहित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा। आगामी आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोषण संबंधी पहल करने वाले हितग्राहियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x