मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

Goldy Brar पर FBI का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल; गिरफ्तारी पर 9.26 करोड़ का इनाम

Goldy Brar Latest News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं, FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर यानी करीब 9.26 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

FBI के अनुसार, गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। उस पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह के उत्तरी अमेरिकी नेटवर्क का कथित नेतृत्व करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह गिरोह अमेरिका और कनाडा में कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

किन मामलों में गोल्डी बराड़ की तलाश कर रही है FBI?

अमेरिकी जांच एजेंसी के मुताबिक, गोल्डी बराड़ पर संगठित अपराध की साजिश, रंगदारी, कारोबारियों को धमकाने और प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा उस पर हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी संदेह है।

FBI ने गोल्डी बराड़ को बेहद खतरनाक और हथियारबंद व्यक्ति बताते हुए आम लोगों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास उसकी मौजूदगी या ठिकाने से जुड़ी जानकारी है तो वह संबंधित अधिकारियों को सूचना दे।

कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल

गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है। कनाडा ने भी 19 नवंबर को उसे अपने 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा था।

कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है। कनाडाई एजेंसियों को वर्ष 2023 में विन्निपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या के मामले में भी गोल्डी बराड़ की तलाश है। इस मामले में उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश से जुड़े आरोप हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आरोपी है गोल्डी बराड़

भारत में भी गोल्डी बराड़ कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी उसका नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने के बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आया था।

जनवरी 2024 में भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया था।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का बढ़ा दबाव

FBI द्वारा टॉप-10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किए जाने और कनाडा की कार्रवाई के बाद गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है। दोनों देशों की जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। अब उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वालों के लिए करोड़ों रुपये के इनाम की घोषणा ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और चर्चा में ला दिया है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x