मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

रायपुर (छत्तीसगढ़): शहर में मारुति फाउंडेशन एंड हेरिटेज इंडिया की ओर से ‘टैलेंट 2.0’ गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 से 20 वर्ष तक के दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश देना था।

बच्चों को प्रोत्साहित करना जरूरी: मेघा तिवारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता मारुति फाउंडेशन की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों में कई तरह की प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें पहचानकर आगे बढ़ने का अवसर देना जरूरी है। छोटे-छोटे प्रयास भी उनके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने के उपायों की जानकारी दी।

समान अवसर देने पर दिया जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और सामान्य बच्चों को समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ सकें।

विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में शल्य कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुजन कुमार वाणी की भी विशेष उपस्थिति रही।

समाजसेवियों और प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान

‘टैलेंट 2.0’ के दौरान सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। गौ रक्षा और गौसेवा के कार्यों से जुड़े विक्रांत शर्मा और उमेश बिसेन, राष्ट्र बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रवि हिन्दुस्तानी तथा लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली सोनल शर्मा को सम्मान मिला।

इसके अलावा बजरंग दल के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश संयोजक दीपक दुबे, प्रांत मंत्री अशोक दुल्हानी, राष्ट्र बजरंग दल के प्रदेश संयोजक भीम साहू, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक विजेंद्र वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक योगेश सैनी और राष्ट्र बजरंग दल के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष बंटी बजाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।

निर्णायक मंडल में शामिल रहे कई विशिष्ट चेहरे

प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में छायांकन निर्देशक रोनी चंदेल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नृत्यांगना एकता पंसारी, छत्तीसगढ़ आइडल संदीप रॉय जाधव, समाजसेविका नेहा पांडेय और गायिका एवं आध्या शक्ति महिला मंच की अध्यक्ष श्वेता घुरई शामिल रहीं।

हेरिटेज इंडिया की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सहयोगी संस्थानों ने निभाई अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में ITSA Hospital, Radiant Hospital, Experteeth Luxe, Dr. Neha’s Eye Care, Pink N White Hospital और Little Gem School का सहयोग रहा। इसके साथ ही कोपल वाणी, अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल प्रबंधन, तनुश्री दास और विवेक तिवारी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के जरिए दिव्यांग और सामान्य बच्चों को एक साझा मंच देकर समानता, समावेशिता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की पहल की गई।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x