तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

चंद्र ग्रहण से पहले बुध के नक्षत्र में शनि की हलचल, 20 अगस्त से 5 राशियों की लाइफ होगी रौशन

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 को लगेगा। इस दिन रक्षा बंधन भी मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण से ठीक 8 दिन पहले 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। बुध के नक्षत्र में शनि की हलचल से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशियों के लिए शनि नक्षत्र पद गोचर अच्छा समय लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब शनि और बुध मित्रवत संबंध रखते हैं। जब बुध के नक्षत्र में शनि कोई हलचल करते हैं तो उनकी कठोरता में कमी आती है और जनमानस पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। शनि का रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर पांच राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान इन राशि वालों को लाइफ में अच्छे और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें शनि नक्षत्र गोचर की भाग्यशाली राशियां।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लिए शनि नक्षत्र पद गोचर अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन होगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के लिए शनि नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। इस समय आपके सामने आय के नए जरिये आएंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारिक उन्नति प्राप्त होगी और बिजनेस करने वाले लोग किसी नई डील या सौदे पर साइन कर सकते हैं। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा।

तुला राशि-

तुला राशि के लिए शनि गोचर सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। इस समय आपके पास पैसा आएगा और आप बचत करने में सफल रहेंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

धनु राशि-

धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख बढ़-चढ़कर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।

मकर राशि-

मकर राशि वालों को इस समय वित्तीय स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में जबरदस्त उछाल आएगा और कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और साथ में अच्छा समय बिताएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x