तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

पान मसाला विज्ञापनों पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ‘कलाकार युवाओं को सुधार सकता है, बिगाड़ने का विज्ञापन क्यों करे?’

FDA के नोटिस का किया स्वागत, पान मसाला ब्रांड्स का प्रचार करने वाले सितारों से जनता से माफी मांगने की अपील

‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने पान मसाला ब्रांड्स का प्रचार करने वाले बॉलीवुड सितारों पर तीखी नाराजगी जाहिर की है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से कुछ अभिनेताओं को नोटिस भेजे जाने के बाद मुकेश खन्ना ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

‘केसरिया’ शब्द के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

मुकेश खन्ना ने विज्ञापनों में इस्तेमाल होने वाले ‘जुबां केसरी’ जैसे नारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केसरिया रंग शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। उनका कहना है कि इस शब्द का इस्तेमाल गुटखा या पान मसाला के प्रचार के लिए किया जाना उचित नहीं है।

‘शुक्र है देर-सबेर FDA जागा’

मुकेश खन्ना ने कहा कि जब लोकप्रिय कलाकार किसी ऐसे उत्पाद का प्रचार करते हैं, जिसका युवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है, तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने FDA की ओर से नोटिस जारी किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि अब इस मामले में संबंधित कलाकारों के जवाब का इंतजार है।

सरकार की कार्रवाई में देरी पर भी सवाल

अभिनेता ने यह सवाल भी उठाया कि ऐसे विज्ञापनों पर कार्रवाई करने में सरकार को इतने साल क्यों लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापनों में इलायची जैसे उत्पादों के नाम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका संबंध पान मसाला या तंबाकू उत्पादों से जोड़ा जाता है।

सितारों से जनता और युवाओं से माफी की मांग

मुकेश खन्ना ने नोटिस पाने वाले कलाकारों से अपनी गलती स्वीकार कर जनता से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि कलाकारों को युवाओं को यह संदेश भी देना चाहिए कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

मुकेश खन्ना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने उनके रुख का समर्थन करते हुए उनकी सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे विज्ञापनों पर कार्रवाई पहले क्यों नहीं की गई।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x