मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

‘ऑब्सेशन’ के हिंदी वर्जन में वरुण-कृति की जोड़ी, पहली बार देंगे हॉरर किरदारों को आवाज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भेड़िया’ के बाद दोनों की जोड़ी अब हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के हिंदी वर्जन में सुनाई देगी। इस फिल्म में वरुण और कृति मुख्य किरदारों को अपनी आवाज देंगे।

जियोहॉटस्टार की ओर से जारी प्रोमो में दोनों कलाकारों की झलक देखने को मिली है। फिल्म के हिंदी रूपांतरण में कृति सेनन निक्की के किरदार को आवाज देंगी, जबकि वरुण धवन बेयर के किरदार के लिए अपनी आवाज देंगे। ओरिजिनल फिल्म में निक्की की भूमिका इंडे नवरेट और बेयर का किरदार माइकल जॉनस्टन ने निभाया है।

कृति सेनन ने अपने अनुभव को खास बताते हुए कहा कि फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प, अनोखी और ट्विस्ट से भरी है। उनके मुताबिक, उन्होंने इससे पहले इतना अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार नहीं किया। किसी दूसरे कलाकार की परफॉर्मेंस के लिए डबिंग करना भी उनके लिए नया अनुभव रहा।

वहीं, वरुण धवन का कहना है कि बेयर के किरदार को आवाज देते हुए उन्हें कहानी को एक नए नजरिए से समझने का मौका मिला। फिल्म को करीब से देखने के बाद उन्हें इसकी कहानी और भी पसंद आई।

करी बार्कर के निर्देशन में बनी ‘ऑब्सेशन’ का हिंदी वर्जन 30 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा। अब दर्शकों को वरुण और कृति की आवाज में इस हॉरर कहानी का इंतजार है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x