मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, उथप्पा समेत कई दिग्गज शामिल

मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2027 के लिए अपनी नई तैयारी शुरू कर दी है। कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। इस बार टीम में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच

भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। IPL में यह उनका पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा। उथप्पा 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह CSK और KKR के साथ IPL खिताब भी जीत चुके हैं।

मिशेल मैक्लेनाघन संभालेंगे गेंदबाजी विभाग

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। वह 2015 से 2020 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और चार IPL खिताब जीतने वाली टीम में शामिल थे।

वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी मिली है। उनका मुख्य फोकस युवा भारतीय गेंदबाजों को तैयार करना और उनकी प्रतिभा को निखारना होगा।

टी. दिलीप को मिली फील्डिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप मुंबई इंडियंस के फील्डिंग विभाग की कमान संभालेंगे। नए कोचिंग स्टाफ में अनुभव और युवा प्रतिभाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

छठा IPL खिताब जीतने की चुनौती

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद टीम खिताबी जीत का इंतजार कर रही है। 2025 में टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जबकि 2026 में नौवें स्थान पर रही।

अब कीरोन पोलार्ड और उनके नए कोचिंग स्टाफ के सामने टीम को फिर से चैंपियन बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x