मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सेमरहा जलाशय की स्वच्छता से दिया जल संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता, जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंधियारखोह स्थित सेमरहा जलाशय के आसपास स्वच्छता अभियान एवं जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर सेमरहा जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। जलाशय के आसपास मौजूद कचरे एवं अनुपयोगी सामग्री को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जल हमारे जीवन का आधार है और इसकी उपलब्धता एवं गुणवत्ता को बनाए रखना वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जलाशयों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में कचरा न डालें तथा इनके आसपास स्वच्छता बनाए रखें। जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ वर्षा जल के संरक्षण और उपलब्ध जल के सदुपयोग के लिए सामुदायिक स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई गई।

जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। जलाशय और प्राकृतिक जल स्रोत केवल पानी के भंडार नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, कृषि और पर्यावरण के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके संरक्षण से जल उपलब्धता बनाए रखने के साथ स्थानीय पर्यावरण को भी बेहतर रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना और उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। यदि समुदाय मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों को नियमित गतिविधि का रूप दे, तो जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का सदुपयोग करने तथा आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जलाशय और स्थानीय जल स्रोत पूरे क्षेत्र की सामूहिक संपदा हैं, इसलिए इनके संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। सेमरहा जलाशय की स्वच्छता के साथ ग्रामीणों में जल स्रोतों के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x