मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

बलरामपुर में बदहाल सड़कों पर घमासान, आप नेता की गिरफ्तारी पर भड़की पार्टी; कलेक्टर को हटाने की मांग

आप नेता को तत्काल रिहा कर बलरामपुर कलेक्टर को तुरंत हटाया जाये अन्यथा होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव-देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

रायपुर । बलरामपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लव कुमार दुबे द्वारा कुछ ग्रामीणों के साथ सड़को को दुरुस्त करने जब आवेदन लेकर गये और जब उन्होंने जिले की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर जब कलेक्टर और राज्य सरकार से सवाल किये तो उन्हें जेल भेज दिया गया। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले की सड़कें महीनों से खड्डों में तब्दील हो चुकी हैं, आम जनता रोज हादसों का शिकार हो रही है और जब हर माह TL मीटिंग होती है तो कलेक्टर को जिले की ख़राब सड़कों ही हालत की जानकारी कैसे नहीं थी और अगर जानकारी नहीं थी तो ऐसे निष्क्रिय कलेक्टर को मुख्यमंत्री जी को तुरंत हटाना चाहिए। यह प्रशासनिक संवेदनहीनता और जनता की आंखों में धूल झोंकने की नाकाम कोशिश है। हमारी शांतिपूर्ण आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है।आप नेता की गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत है। पार्टी लव कुमार दुबे की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करती है। जनता के हक और खराब सड़कों के मुद्दे पर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। पुलिस प्रशासन द्वारा हमारे प्रवक्ता को गिरफ्तार करना पूरी तरह से गैर-कानूनी, असंवैधानिक और लोकतंत्र की हत्या है। सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष और जनता की आवाज को दबाना चाहती है।

देवलाल नरेटी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि हमारे प्रवक्ता को तुरंत रिहा नहीं किया जाता है तो आम आदमी पार्टी पूरे जिले के कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति और शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला प्रशासन की होगी।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x