मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

दिसंबर को गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली। आई पी एल 2027

तीन साल बाद भारत में लौटेगी IPL नीलामी, फ्रेंचाइजी अपनी टीमों की कमजोरियां दूर करने के लिए चुनेंगी नए खिलाड़ी।

स्पोर्ट्स डेस्क | हमर चिन्हारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस आयोजन में सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों की जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी। नीलामी से एक दिन पहले, 15 दिसंबर को टीमों की ब्रीफिंग प्रस्तावित है।

तीन साल बाद भारत में होगी IPL नीलामी पिछले तीन संस्करणों की नीलामी विदेश में आयोजित होने के बाद अब आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी भारत में होने जा रही है। इससे पहले नीलामी दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में आयोजित की गई थी। इस बार गोवा को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है।

15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करनी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसके लिए 15 नवंबर 2026 की समयसीमा बताई गई है। इसके बाद नीलामी में उपलब्ध खिलाड़ियों की सूची और टीमों की रणनीति पर तस्वीर अधिक स्पष्ट होगी।.

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x