मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास एक युवक पर जानलेवा हमला।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास देर रात 5 से 6 युवकों ने एक युवक को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर कथित तौर पर 6 से 7 बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घायल युवक की पहचान रूपांशों यादव के रूप में हुई है, जो डगनिया पानी टंकी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रूपांशों यादव पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद था। इसी दौरान 5 से 6 युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x