नोट में छपा है मंदिर का फोटो सोशल मीडिया पर 1000 रुपए के नोट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि आरबीआई ने मंदिर की फोटो वाला नया 1000 रुपए का नोट जारी किया है। अब इस दावे को सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने साफ कर दिया है। पीआईबी ने एक्स पर बताया- ये दावा बिल्कुल फेक है। सरकार ने या आरबीआई ने ऐसा कोई नया नोट जारी नहीं किया है और ऐसा कोई फैसला भी नहीं लिया है। आरबीआई ने कहा है कि इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें।
