मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

  • किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित हुई सहायता राशि, कृषि कार्यों के लिए मिलेगा आर्थिक संबल
  • किसान कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

    रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस किस्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

    श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और यहां के लाखों किसान परिवारों के लिए यह सहायता राशि उपयोगी साबित होगी। किसानों को समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से बीज, खाद तथा अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिलता है।

    श्री चौधरी ने कहा कि किसान कल्याण ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और राष्ट्र की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लाखों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x