रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित विभागों की जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचींफैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने प्रयास शुरू किए। घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही।नुकसान और जनहानि की जानकारी का इंतजारफिलहाल आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान और किसी के हताहत होने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही आग से हुए नुकसान तथा घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रायपुर: उरला की पोदवाल टायर फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों में मची अफरातफरी
Show Comments (0)
Hide Comments (0)
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted