मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर AAP का विशाल धरना प्रदर्शन, किया राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव

  • आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विशाल प्रदर्शन

रायपुर । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आज 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के महिला थाना चौक में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन कर राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया गया । प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा से आये हजारों कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन किया ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहें हैं और आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली और सभी राज्यों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ़्तारी की मांग कर रही है।सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 मामले में ECI और केंद्र को नोटिस भेजा है कोर्ट ने जवाब मांगा है कि फॉर्म 6 किसकी परमिशन से वेबसाइट में अपलोड किया। लेकिन ज्ञानेश कुमार और आयोग तानाशाह बना हुआ है। फॉर्म 7 का दुरूपयोग कर खास चिन्हित लोगों के नाम कटवाकर और फर्जी नाम जुड़वाकर देश में ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहें हैं।

प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा, सह प्रभारी समर कुमार,सह प्रभारी राकेश जाटव और सह प्रभारी राजेश कुमार ने सयुंक्त रूप से कहा कि पद का दुरूपयोग कर ज्ञानेश कुमार ने पिछले 4-5 राज्यों के चुनावों में धांधली कर भाजपा को फायदा पहुँचाया है इसलिए नरेंद्र मोदी जानते थे कि एक ना एक दिन इसका खुलासा होगा इसलिए पहले ही कानून बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार जल्द ही इस्तीफा नहीं देंगे तो आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में और उग्र रूप में प्रदर्शन करेगी ।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x