मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

ICC Rankings में ईशान किशन का जलवा, बने नंबर-1 T20I बल्लेबाज; श्रेयस अय्यर की बड़ी छलांग

ICC ने टी20 इंटरनेशनल और वनडे की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। टी20 बल्लेबाजी में ईशान किशन ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त छलांग लगाकर पहली बार टॉप-10 में जगह बनाई है। गेंदबाजी में भी भारत के अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है।

ईशान किशन बने टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन 902 रेटिंग अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तिलक वर्मा 719 अंकों के साथ दसवें नंबर पर मौजूद हैं। इस तरह टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज शामिल हो गए हैं।

सबसे बड़ी छलांग श्रेयस अय्यर ने लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार शतक लगाने के बाद अय्यर 18 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 786 रेटिंग अंक हैं। यह टी20 इंटरनेशनल में उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

राशिद खान ने अबरार अहमद से छीना नंबर-1 का ताज

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल ने 16 पायदान की छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह लंबे अंतराल के बाद टॉप-10 में लौटे हैं। बुमराह 649 रेटिंग अंकों के साथ दसवें नंबर पर हैं।

वनडे में शुभमन गिल का जलवा बरकरार

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल का नंबर-1 स्थान कायम है। 841 अंकों के साथ वह शीर्ष पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन से उन्हें 25 रेटिंग अंकों का फायदा मिला।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली के 15 रेटिंग अंक कम हुए हैं।

रोहित शर्मा और केएल राहुल को फायदा

रोहित शर्मा भी वनडे रैंकिंग में फायदे में रहे। 770 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने का उन्हें फायदा मिला है।

वहीं केएल राहुल ने भी टॉप-10 में एंट्री कर ली है। तीसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद राहुल सात स्थान ऊपर चढ़े और 653 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। नई रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर मजबूत नजर आया है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x