मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

आथिया शेट्टी का आसान स्किनकेयर सीक्रेट, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स के लिए ऐसे करें राइस वॉटर का इस्तेमाल

मुंबई। प्रदूषण, तेज धूप और धूल-मिट्टी का असर अक्सर चेहरे की त्वचा पर दिखाई देने लगता है। पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और असमान स्किन टोन जैसी समस्याओं से परेशान लोग महंगे प्रोडक्ट्स के साथ घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी अपने स्किनकेयर रूटीन में एक आसान घरेलू चीज को शामिल करने की बात बताई है।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आथिया ने बताया कि वह चेहरे की देखभाल के लिए राइस वॉटर यानी चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। उनके मुताबिक इसे चेहरे पर स्प्रे करने के अलावा आइस क्यूब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे तैयार करें राइस वॉटर?

राइस वॉटर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उन्हें साफ पानी में कुछ समय के लिए भिगोकर रखें। फिर पानी को छानकर अलग कर लें। इस पानी को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाया जा सकता है या हल्के स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे आइस क्यूब के रूप में इस्तेमाल करने के लिए राइस वॉटर को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें। जमने के बाद बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर हल्के हाथों से घुमाया जा सकता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय मुलायम कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें।

राइस वॉटर में क्या होता है?

चावल को भिगोने या धोने के बाद मिलने वाला पानी स्टार्चयुक्त होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसके चलते लंबे समय से एशियाई ब्यूटी रूटीन में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ लोग इसे फर्मेंट करके भी इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, राइस वॉटर को पिगमेंटेशन या डार्क स्पॉट्स का निश्चित इलाज नहीं माना जाना चाहिए। त्वचा पर किसी भी घरेलू नुस्खे को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है। खासकर संवेदनशील त्वचा, एलर्जी या किसी त्वचा संबंधी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

बालों पर ज्यादा इस्तेमाल से बचें

राइस वॉटर का इस्तेमाल केवल त्वचा तक सीमित नहीं है, इसे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बालों में प्रोटीन बिल्डअप का कारण बन सकता है। इससे बाल रूखे, सख्त और टूटने वाले हो सकते हैं। इसलिए बालों पर इसका इस्तेमाल संतुलित तरीके से करना चाहिए।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x