मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया संगठन को मिली नई मजबूती, अन्यताम शुक्ला बने स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

रायपुर (छत्तीसगढ़):  आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर के राज्यों में सोशल मीडिया संगठन का पुनर्गठन करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पार्टी के प्रति समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता अन्यताम शुक्ला को छत्तीसगढ़ का राज्य सोशल मीडिया समन्वयक (State Social Media Coordinator) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है।​

उल्लेखनीय है कि अन्यतम शुक्ला पूर्व में भी पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का सोशल मीडिया वजूद बेहद मजबूत और प्रभावशाली बना है। ज़मीनी मुद्दों को डिजिटल मंचों पर प्रमुखता से उठाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की उनकी कार्यशैली ने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है।​अब केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से इस नई जिम्मेदारी की घोषणा किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, “अन्यताम शुक्ला जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पार्टी की विचारधारा, नीतियाँ और जनहित की आवाज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर और अधिक प्रखरता से गूंजेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन अब पहले से भी अधिक मजबूती और भव्यता के साथ आगे बढ़ेगा।

“​पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अन्यतम शुक्ला की योग्यता पर पुनः अटूट विश्वास जताने और यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष/केंद्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है एवं शुक्ला जी को सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ दी हैं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x