
नाग पंचमी का पर्व इस साल 17 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पंचमी 16 अगस्त शाम 4:52 बजे शुरू होकर 17 अगस्त शाम 5 बजे समाप्त होगा। उदयातिथि के चलते पर्व 17 अगस्त को ही मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:51 से सुबह 8:29 बजे तक रहेगा। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नाग देवता की पूजा से भय दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है।