मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सहकारी बैंकों में उपाध्यक्षों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी, संगठन तक पहुंची शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (DCCB) में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के बीच कथित मतभेद का मामला चर्चा में है।

सूत्रों के अनुसार कई बैंकों में उपाध्यक्षों को अपेक्षित तवज्जो नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ रही है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को लेकर संगठन स्तर पर भी शिकायतें पहुंचने की चर्चा है।बताया जा रहा है कि कुछ उपाध्यक्षों ने अध्यक्षों पर एकतरफा निर्णय लेने और महत्वपूर्ण मामलों में सलाह-मशविरा नहीं करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, कुछ मामलों में बैंक प्रशासन पर अध्यक्ष के कामकाज पर प्रभावी नियंत्रण होने की बात भी सामने आई है।

DCCB के उपाध्यक्ष का पद मानसेवी होने के कारण वरिष्ठ नेताओं में भी असंतोष बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उपाध्यक्षों का एक समूह जल्द ही मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर मानदेय, वाहन-सहायक और कार्यकाल की सुरक्षा जैसी मांगें रख सकता है।चुनाव से पहले सहकारी बैंकों में बढ़ती यह नाराजगी अब बैंक की आंतरिक व्यवस्था से निकलकर संगठन और सरकार तक पहुंचती दिखाई दे रही है।

Read Also:
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x