मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, पंडित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय रायपुर में फेफड़ों के कैंसर के आधुनिक निदान और उपचार पर विशेष कार्यशाला कल; जुटेंगे देश भर के विशेषज्ञ

रायपुर, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान (RCC), रायपुर में 10 अक्टूबर को फेफड़ों के कैंसर के सटीक निदान एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर केंद्रित राज्यस्तरीय कार्यशाला “प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी इन लंग डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट” का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का मुख्य विषय “लिक्विड बायोप्सी एवं लंग कैंसर स्क्रीनिंग” रखा गया है।

*शुरुआती जांच और सटीक रेफरल पर जोर*
“यू सी देम फर्स्ट, मेक दैट फर्स्ट लुक काउंट” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य कैंसर विशेषज्ञों, पल्मोनोलॉजिस्ट्स, चेस्ट फिजिशियन तथा संबद्ध चिकित्सकों को फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान और आधुनिक मॉलिक्यूलर जांचों के प्रति सशक्त बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर का मरीज ऑन्कोलॉजी सेंटर पहुँचने से पहले सामान्य क्लिनिक या चेस्ट विशेषज्ञों के पास जाता है; ऐसे में पहली जांच के दौरान ही संदिग्ध मामलों को सही तकनीक से चिन्हित कर समय पर रेफर करना मरीज के जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*कार्यशाला के प्रमुख विषय*
 * स्क्रीनिंग एवं लो-डोज़ सीटी (LDCT): फेफड़ों की जांच में लो-डोज़ सीटी स्कैन की उपयोगिता तथा जांच के दौरान सामने आने वाले आकस्मिक निष्कर्षों का सटीक विश्लेषण।
 * बायोप्सी और सैंपल गुणवत्ता: इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के माध्यम से बायोप्सी के दौरान पर्याप्त टिश्यू प्राप्त करना और “टिश्यू इज द इशू” जैसी तकनीकी बाधाओं को दूर करना।
 * लिक्विड बायोप्सी व आधुनिक तकनीक: नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (NSCLC) में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका और नेक्स्ट-जनरेशन सीक्वेंसिंग (NGS) रिपोर्ट्स के विश्लेषण की बारीकियां।
 * केस स्टडीज व पैनल डिस्कशन: वास्तविक मामलों के आधार पर ऑन्कोजेनिक ड्राइवर म्यूटेशन और थेरेपी चयन पर गहन विचार-विमर्श।

*राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण*
कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित कैंसर संस्थानों से विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे:
 * डॉ. आदित्य धनावत (कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्ट्रेक, मुंबई)
 * डॉ. भरत गुप्ता (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, आरजीसीआई, नई दिल्ली)
 * डॉ. डैफने फोंसेका (ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट, बासवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल, हैदराबाद)
 * डॉ. समीर अग्रवाल (मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट एवं एनजीएस विशेषज्ञ, आर्मी हॉस्पिटल, नई दिल्ली)

आयोजन समिति कार्यशाला के मुख्य संरक्षक डॉ. विवेक चौधरी (डीन एवं डायरेक्टर, आरसीसी रायपुर) हैं। कार्यक्रम की डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन डॉ. मंजुला बेक, आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप चंद्राकर और कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन हैं। आयोजन समिति के कार्यकारी सदस्यों में डॉ. दिव्या रेक्स फ्रांसिस, डॉ. उमेश देवांगन, डॉ. दीपिका नगेसिया, डॉ. निवेदिता वर्मा एवं डॉ. प्रभाकर गुप्ता शामिल हैं। 

डिस्कशन में एक्सपर्ट के रूप मे ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट, कैंसर विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, पल्मोनोलॉजिस्ट्स, चेस्ट फिजिशियन इत्यादि सम्मिलित होंगे।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x