तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी

सावन का पावन महीना अभी चल रहा है। यह समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान, शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते है। खासतौर पर, सोमवार का व्रत रखना नही भूलते है।

इस दौरान व्रत रखने वाले लोगों को खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है क्योंकि तपती धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यहां जानिए ऐसे 6 ड्रिंक्स, जिन्हें आप सावन सोमवार के व्रत में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

  • नारियल पानी पिएं

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप सोमवार व्रत रखने जा रहे है तो आपको नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और आपको तरोताज़ा महसूस कराने में मदद कर सकता है।

  • फ्रूट शेक

नारियल पानी के अलावा, फ्रूट शेक भी पी सकते है। केला, सेब या चीकू जैसे व्रत में खाए जाने वाले फलों से बना शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकता है। इसमें अतिरिक्त चीनी डालने के बजाय फलों की प्राकृतिक मिठास का ही इस्तेमाल करें।

  • मखाना मिल्क भी बढ़िया ड्रिंक

दूध में हल्का भुना और पीसा हुआ मखाना मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक व्रत के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा इलायची पाउडर भी मिला सकते है।

  • केले और खजूर की स्मूदी

सोमवार व्रत के दौरान आप केले और खजूर की स्मूदी भी बनाकर पी सकते है। यह शरीर को अच्छी ऊर्जा देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद कर सकता है।

  • छाछ पिएं

अगर आपके व्रत में डेयरी प्रोडक्ट्स खाते है, तो आप ताज़ी छाछ भी पी सकते है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में मदद करते है। स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाया जा सकता है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x