तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

नई कहानी के साथ लौट रही ‘मालामाल वीकली’, रवीना-परिणीति की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। ‘मालामाल वीकली 2’ पर काम शुरू होने की खबर के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई है। दोनों अभिनेत्रियों के फिल्म से जुड़ने के बाद इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा को फिल्म की कहानी और उनके किरदार पसंद आए हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स काफी समय से दोनों अभिनेत्रियों को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे। कहानी के मुताबिक दोनों की कास्टिंग को बिल्कुल सही माना जा रहा है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है।

रवीना टंडन की कॉमिक टाइमिंग

रवीना टंडन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहले भी दर्शकों की पसंद रही हैं। 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर में उन्होंने कई सफल कॉमेडी फिल्मों में काम किया। हाल ही में भी उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था। वहीं, परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी, जिसमें उनका चुलबुला और मजेदार अंदाज दर्शकों को पसंद आया था।

परेश रावल भी होंगे फिल्म का हिस्सा

रवीना और परिणीति के अलावा दिग्गज अभिनेता परेश रावल भी ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी कर रहे हैं, जिन्होंने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन किया था। मेकर्स फिलहाल बाकी महत्वपूर्ण किरदारों के लिए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के लिए एक नया आइडिया तैयार किया है।

पहले पार्ट से अलग होगी कहानी

‘मालामाल वीकली 2’ पहले पार्ट की सीधी कहानी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म नहीं होगी। इसके किरदार और माहौल नए होंगे, लेकिन कहानी का मूल कॉमेडी अंदाज बरकरार रहेगा। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी लालची गांववालों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगे। अब रवीना, परिणीति और परेश रावल जैसे कलाकार इस कहानी में किस तरह का तड़का लगाते हैं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x