मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

मरकाटोला घाट सड़क हादसे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

  • कवर्धा निवासियों के निधन पर व्यक्त की संवेदना, शोकाकुल परिजनों को हरसंभव सहायता और घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

रायपुर, कांकेर, बालोद एवं धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कवर्धा के लोगों के निधन पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतजनों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के उपचार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल रेफर किए गए सभी घायलों के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

श्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि मरकाटोला घाट पर हुए सड़क हादसे में कवर्धा के लोगों के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःखद घटना में दिवंगतजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x