मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

557वें प्रकाश पर्व पर गुरु भक्ति में डूबा रायपुर, दलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में सिख संगठन ने लिया हिस्सा

रायपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण गुरुवाणी, कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

गुरुद्वारा स्टेशन रोड से नगर कीर्तन की शुरुआत हुई, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे तक पहुंचा। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन में सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों ने गुरु साहिब के चरणों में नमन करते हुए प्रकाश पर्व की खुशियां संगत के साथ साझा कीं।

इस दौरान दलजीत सिंह चावला ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हमेशा जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा, समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।

उन्होंने प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं सिख संगत को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के आदर्शों और उनके मानवतावादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x