मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

अनमोल एक्का के 6 गोल से भारत का धमाका, चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

भारत ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पूल-ए में 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप चरण में भारत ने तीन मुकाबले जीते, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।कप्तान अनमोल एक्का का शानदार प्रदर्शनभारत की जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान अनमोल एक्का रहे। उन्होंने अकेले छह गोल दागे और सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।

उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने चीनी ताइपे की टीम को पूरी तरह दबाव में रखा।भारत ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए। हालांकि शुरुआती 15 मिनट में चीनी ताइपे के डिफेंस ने भारत को गोल करने से रोके रखा। इसके बाद 17वें मिनट में आर्यन जेस ने भारत का खाता खोला। अगले ही मिनट प्रभदीप सिंह ने स्कोर 2-0 कर दिया।22वें मिनट में गुरसेवक सिंह ने तीसरा गोल किया। इसके तीन मिनट बाद अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना पहला गोल किया। 28वें मिनट में अर्जुन संतोष हरगुडे ने गोल किया, जबकि इसके बाद एक्का ने अपना दूसरा गोल दाग दिया।

हाफ टाइम तक भारत 6-0 से आगे था।तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। अनमोल एक्का ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक और गोल कर दिया। अजीत यादव ने भी 35वें मिनट में गोल किया। 45वें मिनट में एक्का ने अपना पांचवां गोल करते हुए भारत की बढ़त 10-0 कर दी।आखिरी क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रमण जारी रहा। हरपाल ने 48वें मिनट में गोल किया।

इसके तीन मिनट बाद एक्का ने अपना छठा गोल पूरा कर लिया। हरपाल ने फिर अपना दूसरा गोल किया, जबकि आर्यन जेस ने मैच का अपना दूसरा गोल दागकर भारत को 15-0 की विशाल जीत दिला दी।दक्षिण कोरिया भी सेमीफाइनल में भारत पूल-ए में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं दक्षिण कोरिया ने जापान को 3-2 से हराकर नौ अंकों के साथ पूल से दूसरे सेमीफाइनल स्थान पर कब्जा किया।जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे की टीमें अब खिताब की दौड़ से बाहर हो गई हैं और उन्हें क्लासिफिकेशन मुकाबलों में खेलना होगा। भारत अब जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x