तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

भारत में बेरोजगारी दर घटकर 5.1%, रोजगार के मोर्चे पर सुधार के संकेत

जुलाई 2026 में ग्रामीण बेरोजगारी 4.5% पर पहुंची, महिलाओं की श्रम भागीदारी भी बढ़ी

भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की बेरोजगारी दर जुलाई 2026 में घटकर 5.1 प्रतिशत हो गई। जून में यह दर 5 प्रतिशत के आसपास थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में पुरुषों और महिलाओं दोनों की बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटी

जुलाई 2026 में ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत से घटकर 4.5 प्रतिशत हो गई। वहीं, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर मामूली बदलाव के साथ 6.7 प्रतिशत रही।

श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 55.4%

15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की कुल श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) जून के 54.4 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 55.4 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 58 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 50.4 प्रतिशत रही।

महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

जुलाई 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की LFPR 34.4 प्रतिशत हो गई, जो जून के 32.7 प्रतिशत से 1.7 प्रतिशत अंक अधिक है। ग्रामीण महिलाओं की कामगार जनसंख्या अनुपात (WPR) भी बढ़कर 37.2 प्रतिशत हो गया।

WPR भी बढ़ा

15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग का कुल WPR जुलाई में 52.5 प्रतिशत रहा, जबकि जून में यह 51.4 प्रतिशत था। ग्रामीण क्षेत्रों में WPR बढ़कर 55.4 प्रतिशत हो गया। आंकड़े रोजगार बाजार में सुधार और श्रम भागीदारी बढ़ने के संकेत दे रहे हैं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x