मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला एशियन गेम्स पदक

भारत की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किलोग्राम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स में MMA में भारत का पहला पदक है।

सुचिका को सेमीफाइनल में सिंगापुर की टेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने फैसले को चुनौती भी दी, लेकिन नतीजा नहीं बदला। इसके बावजूद 36 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम कर देश को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।

सुचिका इससे पहले जूडो और कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने जिउ-जित्सु में अपनी पहचान बनाई और 2024 में जिउ-जित्सु फाइटिंग में विश्व खिताब जीता।

एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने पदक जीता, जबकि भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x