बालाजी कृषि केंद्र में 34 कंपनियों के उत्पाद मिले, कंपनियों और विक्रेता को नोटिस
रायपुर, 27 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग ने कीटनाशक के भंडारण और बिक्री में नियमों के उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू की है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित मेसर्स बालाजी कृषि केंद्र में बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट (Principal Certificate) के अलग-अलग 34 कंपनियों के कीटनाशक उत्पाद भंडारित पाए गए। मामले में कृषि विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर कारण बताने कहा है।
इसके साथ ही इन कीटनाशक उत्पादों से संबंधित 34 कंपनियों को भी नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कंपनियों से 2 सितंबर 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।
यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को राज्य एवं जिला स्तरीय संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मेसर्स बालाजी कृषि केंद्र, नवागढ़ के निरीक्षण के बाद की गई। विभाग के अनुसार निरीक्षण के दौरान कीटनाशक उत्पादों के भंडारण से संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर कीटनाशी अधिनियम, 1968 और कीटनाशी नियम, 1971 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
रायपुर की कई कंपनियां भी शामिल
नोटिस प्राप्त करने वाली कंपनियों में रायपुर स्थित मेसर्स पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री वासु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, मेसर्स आईपीएल ओवरसीज, गणेश ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स कॉर्टेवा एग्रीसाइंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में ई.आई. डुपोंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), मानव वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बीएएसएफ इंडिया लिमिटेड, गायत्री इंसेक्टिसाइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बायरा क्रॉप साइंस लिमिटेड और मेसर्स स्वाल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
इसी तरह मेसर्स सिनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वासु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, मेसर्स रालिस इंडिया लिमिटेड, आशा एंटरप्राइजेज, मेसर्स अतुल लिमिटेड, मेसर्स धर्माज क्रॉप गार्ड लिमिटेड, मेसर्स एमबीएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सेफेक्स केमिकल्स इंडिया लिमिटेड, दिनेश एग्रो, मेसर्स इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, मेसर्स नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मेसर्स अनु प्रोडक्ट्स लिमिटेड, मेसर्स जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स इंडो स्विस केमिकल्स लिमिटेड के नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा मेसर्स क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड, एस.एल. लॉजिस्टिक्स कंपनी, मेसर्स मेधनी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विलोवुड केमिकल्स लिमिटेड, मेसर्स निचिनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.बी., मेसर्स केमिनोवा इंडिया लिमिटेड, मेसर्स श्रीराम बायोकैम कॉर्पोरेशन, गणेश ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स जय सी लाइफ साइंसेज, मेसर्स भगवती ओवरसीज, मेसर्स सरस्वती एग्रो केमिकल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जीवाग्रो लिमिटेड, श्री वासु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, मेसर्स एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मेसर्स आईपीएल बायोलॉजिकल लिमिटेड और मेसर्स ब्लू चिप मार्केटिंग कंपनी के नाम शामिल हैं।
अन्य राज्यों और जिलों की कंपनियों को भी नोटिस
नोटिस पाने वाली अन्य कंपनियों में बिलासपुर स्थित मेसर्स आलोक एग्रो केमिकल्स, राजनांदगांव स्थित मेसर्स खंडेलवाल पेस्टिसाइड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा तेलंगाना स्थित मेसर्स श्रीकर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
कृषि विभाग ने संबंधित सभी कंपनियों और प्रतिष्ठान से निर्धारित समय-सीमा में अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशकों के भंडारण और वितरण में निर्धारित वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।