तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

एसबीआई का प्रॉफिट 10% उछलकर ₹21,121 करोड़ हुआ, अनुमान से बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने जून तिमाही का रिजल्ट आज जारी कर दिया। फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में एसबीआई का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़ हो गया। बैंक का प्रॉफिट बाजार के अनुमान ₹19,052 करोड़ से बेहतर रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹19,160 करोड़ था।

की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15% बढ़कर ₹46,992 करोड़ हो गई। एनआईआई भी ₹46,214 करोड़ के अनुमान से ज्यादा रही। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 10% बढ़कर ₹33,529 करोड़ हो गया। घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3% रहा, जिसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 7 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ। बैंक का ओवरऑल NIM पिछली तिमाही के मुकाबले 5 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 2.86% हो गया।

कुल बिजनेस 110 लाख करोड़ के पार

SBI ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल बिजनेस ₹110 ट्रिलियन के पार पहुंच गया। डिपॉजिट ₹60 ट्रिलियन से ज्यादा रहे, जबकि एडवांसेस ₹50 ट्रिलियन के पार पहुंच गए। पूरे बैंक के एडवांसेस में 19% की बढ़ोतरी हुई, जबकि घरेलू एडवांसेस 18.15% बढ़े। विदेशी ब्रांच के एडवांसेस रुपये के हिसाब से 21% और डॉलर के हिसाब से 10% बढ़े।

रिटेल, एग्रीकल्चर, SME और कॉर्पोरेट लोन – सभी क्षेत्रों में बढ़ोतरी देखी गई। RAM एडवांसेस में साल-दर-साल 18.20% की बढ़ोतरी हुई और सभी सेगमेंट में दोहरे अंकों (डबल डिजिट) में ग्रोथ हुई। एग्रीकल्चर एडवांसेस में 25% की बढ़ोतरी हुई, इसके बाद SME एडवांसेस में 22% की बढ़ोतरी हुई। रिटेल पर्सनल एडवांसेस 15% बढ़े, जबकि कॉर्पोरेट एडवांसेस में 18% की बढ़ोतरी हुई।

चेयरमैन ने क्या कहा?

बैंक के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने कहा, “इस तिमाही के दौरान, हमने अपने खास ‘ऑपरेशन्स प्रोसेस री-इंजीनियरिंग’ प्रोजेक्ट, ‘SARAL’ का दायरा बढ़ाकर बैंकिंग को आसान बनाना जारी रखा। इसका मकसद कस्टमर के अनुभव को तेज, आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनाना था। जैसे-जैसे हम 2030 में अपनी 75वीं वर्षगांठ की ओर बढ़ रहे हैं, हमारा ध्यान भविष्य के SBI को बनाने पर है।”

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x