मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सविता पूनिया ने रचा इतिहास, बनीं भारत की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी

भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 के दौरान सविता भारत की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। इंडोनेशिया के खिलाफ पूल बी मुकाबले में उतरते ही उन्होंने 321 सीनियर इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए और पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

सविता ने इससे पहले एशियन गेम्स के ओपनिंग मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ वंदना के 320 मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरकर उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने खुशी जताते हुए 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

36 वर्षीय सविता को उनकी शानदार गोलकीपिंग और पेनल्टी शूटआउट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘द वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2009 में सीनियर इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। करीब दो दशक लंबे करियर में वह ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और एफआईएच प्रो लीग जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

सविता लंबे समय तक भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी रही हैं। मौजूदा समय में टीम की कप्तानी सलीमा टेटे संभाल रही हैं, लेकिन सविता अब भी टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।

फरवरी 2025 में सविता ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना 300वां इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वह 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। अब 321 मैचों के साथ उन्होंने भारतीय महिला हॉकी में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x