बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 8 अक्टूबर को गोवा में अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गुरुवार को पुणे लाया जाएगा। इसके बाद उनके करीबी, रिश्तेदार और प्रशंसक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4 बजे पुणे के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाना का यह फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित है।
नाना पाटेकर के ‘नाम फाउंडेशन’ के CEO गणेश थोराट ने अंतिम संस्कार की जानकारी की पुष्टि की है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।
अभिनेता के बेटे मल्हार पाटेकर के अनुसार, नाना घर में बेहोश मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
नाना पाटेकर की आखिरी रिलीज फिल्मों में ‘ओ रोमियो’ शामिल रही। इससे पहले वह ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आए थे।